हैप्पी बर्थडे आरिन !



वो झिलमिलाती हंसी
वो आँखों में शरारत
वो नन्हे हाथॊ से
मुझे छूना ,
वो छोटी छोटी उंगलीयो से
मेरे गालॊन को सहलाना
वो तेरा तेज़ी से दौड़ना
और मेरे ऊपर Jump लगाना !

वो तेरे ढेरॊन सवाल
और उनके  मुश्किल जवाब
वो तेरा Toys के लिए मचलना
वो तेरा टीवी के लिए रोना
वो तेरा चॉकलेट के लिए
झीकना
वो तेरा घूमने जाने के लिए
मनाना

वो तेरा लेटेस्ट फ़िल्मी गाने गाना
वो तेरा TV में देखके
Dance Copy करना !
वो तेरा हमेशा अपनी पसंद के
कपढ़े निकाल कर पहनना
और सारी अलमारी खराब कर देना

वो तेरे मीठे बातें बनाना
और उन्हें बार बार सुनाना
वो बड़े भाई से लड़ना
और फिरउसी के साथ
खेलना !

यह सब कुछ सालों में खो जाने है,
और तुझे एक समझदार और परिपक्व
इंसान बन जाना है !

पर मैं वहीं हूँ  अभी
जब तीन साल पहले तुमने आकर
मेरा घर खुशबू से भर दिया था !
मैं हमेशा यहीं रहूंगी
इन् नन्हे कदमॊ के साथ
इन् प्यारी बातों के साथ
इन् नन्ही  उंगलियों के साथ
इन् शरारती आँखों में
इस छोटे से आलिंगन में

सदा ही !

हैप्पी बर्थडे आरिन !





Comments

Popular posts from this blog

The Lurching eyes !

First step !

POOREST OF RICH !